फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Main witness did not come to give statement

मुख्य गवाह नहीं आया बयान देने

Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Main witness did not come to give statement
मुख्य गवाह नहीं आया बयान देने
विज्ञापन

बिजनौर। खो-खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में मुख्य गवाह के बयान होना बाकी रह गया है। जिसके बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को एसआईटी की टीम इंतजार करती रही। अब तक 60 लोगों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। वहीं रिमांर्ड का पर्चा भी काटा गया।
शुक्रवार को भी स्पेशल जांच टीम में शामिल स्वार रामपुर के सीओ धर्म सिंह बिजनौर में डेरा डाले रहे। लगातार दो दिनों से जांच के सिलसिले में टीम के साथ रुके हुए हैं। जांच टीम में शामिल सीओ धर्म सिंह ने बताया कि केस में मुख्य गवाह के बयान होना बाकी रह गया है। वारदात के वक्त खिलाड़ी फोन पर अपने पड़ोसी से बात कर रही थी। उक्त कॉल की रिकॉर्डिंग से अहम सबूत मिले थे, जिसके बारे में ही मुख्य गवाह के बयान लिए जाने हैं। अब तक 60 लोगों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन के यार्ड में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी आदोपुर के रहने वाले शहजाद उर्फ खादिम को जेल भेज दिया था। उधर, परिवार वाले इस खुलासे से संतुष्ट नहीं थे, सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीएम योगी बिजनौर आए थे तो उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया था, जिसके चलते डीआईजी शलभ माथुर ने 21 सितंबर को ही एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्पेशल जांच टीम का गठन किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो जेल गए आरोपी के खिलाफ एसआईटी को भी मजबूत सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ भी बताने को तैयार नहीं खादिम
सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों एसआईटी की टीम ने जेल में जाकर हत्यारोपी खादिम से पूछताछ की थी। उससे नाम पूछा गया तो खामोश रहा। इसके अलावा कई सवाल पूछे गए, जिनका हत्यारोपी ने कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed