फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maheshchandra Gupta and Mahesh Saran hoisted the tricolor at the railway station

महेशचंद्र गुप्ता और महेश सरन ने रेलवे स्टेशन पर फहराया था तिरंगा

Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maheshchandra Gupta and Mahesh Saran hoisted the tricolor at the railway station
चांदपुर के स्वतंत्रता सैनानी महेश चंद गुप्ता की पत्नी माया गुप्ता को रक्षा सूत्र बांधती नगरपालि - फोटो : BIJNOR
महेशचंद्र गुप्ता और महेश सरन ने रेलवे स्टेशन पर फहराया था तिरंगा
विज्ञापन

चांदपुर। आजादी की जंग में चांदपुर के क्रांतिकारियों ने भी अपना जज्बा दिखाया था। देश की आजादी में नगर के महेशचंद्र गुप्ता, महेश सरन गर्ग आदि क्रांतिकारियों की मिसाल आज भी कायम है। जहां पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहा है। महेशचंद्र गुप्ता और महेश सरन गर्ग ने रेलवे स्टेशन पर 1942 में तिरंगा झंडा फहरा दिया था।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्टेशन रोड पर महेशचंद्र गुप्ता के आवास पर आनंद भवन के नाम से क्रांतिकारियों का कार्यालय हुआ करता था। जहां से स्वतंत्रता संग्राम की रणनीति तैयार की जाती थी। क्रांतिकारी मोहम्मद हाफिज इब्राहिम, गोविंदशाह का कार्यालय पर आना जाना लगा रहता था। क्रांतिकारी महेश चंद्र गुप्ता की 87 वर्षीय पत्नी माया गुप्ता, पुत्र राजीव लोचन व रंजन गुप्ता ने बताया कि देश की आजादी के लिए नगर के युवाओं में भी जनून था। नगर के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से सीधी टक्कर ली थी। उस समय महेशचंद्र गुप्ता की आयु करीब 17 वर्ष व महेश सरन गर्ग की आयु करीब 18 वर्ष रही होगी। दोनों ने अपने साथियों के साथ नौ अगस्त 1942 को रेलवे स्टेशन पर बनी अंग्रेजी हुकूमत की यूनियन जैक को फूंककर तिरंगा झंडा लहराया था। रेलवे स्टेशन व ट्रेन में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए। महेश चंद्र गुप्ता ने जेल में तिरंगा न मिलने पर अपने बनियान से तिरंगा तैयार कर अपने साथियों के साथ उसको सलामी दी थी। इन क्रांतिकारियों ने जेल में बनियान पर नीम के पत्ते पीसकर हरा रंग व गेरू से केसरिया रंग भरकर व सफेद बनियान की पट्टी से तिरंगा तैयार किया था। महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र रंजन गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत आदि अनेक क्रांतिकारी चांदपुर आनंद भवन में आ चुके हैं। पंडित नेहरू चांदपुर आए तो कार्यालय पर आनंद भवन लिखा देख बहुत खुश हुए थे, क्योंकि उनका इलाहाबाद में भी आनंद भवन था। नगर के क्रांतिकारियों के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को बांधा रक्षासूत्र
चांदपुर। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद चांदपुर के स्टाफ के सलमा नूर हमीदी, रीना रानी, अंजुमन सुल्ताना, मोहम्मद वसीम, महबूब आलम, राहत अली, फैसल हुसैन, किरन चौधरी, आशीष चौधरी, शिखा रानी आदि ने स्वतंत्रता सेनानी महेश चंद गुुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी माया गुप्ता सहित पूरे परिवार को रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed