फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahatma Vidur's hut adorned on Krishna's birthday

कृष्णा जन्मोत्सव पर सजी महात्मा विदुर की कुटी

Mon, 30 Aug 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Vidur's hut adorned on Krishna's birthday
बिजनौर में सजा विदुर कुटी मंदिर। - फोटो : BIJNOR
कृष्ण जन्मोत्सव पर सजी महात्मा विदुर की कुटी
विज्ञापन

गंज दारानगर/बिजनौर। भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़ने पावन हुई विदुरकुटी पर सोमवार को कान्हा के जन्म की भव्य तैयारी की गईं। यहां तीन दिन से भागवत कथा चल रही है, वहीं महात्मा विदुर के आश्रम को झालरों, भूलों से सजाया गया। प्रशासनिक अधिकारी और अन्य श्रद्धालु विदुरकुटी पर कान्हा के जन्म पर खुशियां मनाने के लिए पहुंचे।
सालों से बदहाल पड़ी विदुरकुटी का जीर्णोद्घार हुआ तो यहां की रंगत ही बदल गई। कान्हा के जन्म के स्वागत में विदुर आश्रम, मंदिर को झालरों और फूलों से सजाया गया। कान्हा के जन्म की खुशियां मनाने के लिए आसपास के गांवों से श्रद्धालु दिन में ही विदुरकुटी पहुंच गए। वहीं, कई वर्षों में पहली बार प्रशासनिक अफसर भी यहां कान्हा के जन्म की खुशियों में शामिल होने पहुंचे। सोमवार शाम तक वहां भजन, कीर्तन, भागवत कथा चलती रही। श्रद्धालु विदुर कुटी पर दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

महात्मा विदुर की कुटी का महाभारतकालीन धार्मिक महत्व है। महात्मा विदुर ने महाभारत काल में वानप्रस्थ आश्रम में जाने का निर्णय लिया था और वे गंगा किनारे आकर बस गए थे। यहीं रहकर वे ईश्वर की आराधना करने लगे थे। कौरव और पांडवों में संधि कराने के लिए जब भगवान श्रीकृष्ण हस्तिनापुर पहुंचे थे तो उन्होंने दुुर्योधन के 36 प्रकार के व्यंजन के बजाए महात्मा विदुर की कुटिया में आकर बथुए का साग खाया था। यहां बथुए के साग का विशेष महत्व है। श्री कृष्ण के वरदान से यहां साल भर बथुआ पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed