फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made the sangat happy by doing shabad-kirtan

शबद-कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Made the sangat happy by doing shabad-kirtan
शबद-कीर्तन कर संगत को किया निहाल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव खासपुरा में गुरु नानक देव जी के 552 पर्व पर गुरु नानक चौक गुरुद्वारा खासपुरा 90 वां महान कीर्तन दरबार व अलौकिक नगर कीर्तन प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को अटूट लंगर बरताया और गांव में नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन में पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र बने रहे। युवाओं ने अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाए।

गुरु सिंह सभा गुरु नानक चौक गुरुद्वारा कमेटी द्वारा प्रकाशोत्सव के पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुद्वारा ज्ञानी मंजीत सिंह व कथा वाचक रवींद्र सिंह अनमोल ने गुरुग्रंथ के सिख संगत को उपदेश दिए। उन्होंने सिख संगत से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अमृतसर के रागी जत्थेदार भाई जसविंद्र सिंह, चंडीगढ़ से भाई बलवीर सिंह, भाई जगजीत सिंह बबीहा ने अपने मुख से गुुुुरबाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान कर सिख संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर बरताया गया। जनपद मुरादाबाद व अमरोहा के युवा द्वारा अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान सतपाल सिंह, जितेंद्र सिंह गौड़, जोगेंद्र सिंह, डॉ. कोमल सिंह, हरमेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह, महेंद्र सिंह राठौड़, मंजीत सिंह आदि का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed