फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made disability a bow and pulled the string of courage, will achieve the target with the arrow of education

Bijnor News: दिव्यांगता को धनुष बना खींची हौंसले की प्रत्यंचा, शिक्षा के तीर से साधेंगे लक्ष्य

Wed, 26 Jun 2024 04:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Made disability a bow and pulled the string of courage, will achieve the target with the arrow of education
-दिव्यांगों को निशुल्क कोचिंग शुरू कराई गई, किताबें भी वितरित की
विज्ञापन

-डीएम अंकित कुमार ने 12 वीं पास व अधिक दिव्यांगों के लिए शुरू कराया कोचिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिव्यांगता को मात देकर शिक्षा प्राप्त कर भविष्य संवारने की जद्दोजहद में जुटे कक्षा 12 वीं पास या उससे अधिक साक्षर दिव्यांग छात्रों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिला। वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। डीएम अंकित कुमार की पहल पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय ने निशुल्क दिव्यांग कोचिंग सेंटर शुरू कराया। जहां उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
यह आवासीय कोचिंग सेंटर रोडवेज बस स्टैंड के सामने वाले छात्रावास की बिल्डिंग में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी अंकित कुमार ने मंगलवार को किया। डीएम ने कहा कि निशुल्क कोचिंग सेंटर में 24 दिव्यांगज छात्र रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को बेहतर कोचिंग आसान तरीके से शुरू कराई गई है। ताकि वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने लक्ष्य साध सकें। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि यह दिव्यांगजन छात्रों के लिए सुनहरा पहली है। साक्षर दिव्यांग जन यहां रहकर अपनी तैयारी का सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन इन्दिरा सिंह ने कहा कि साक्षर दिव्यांगजन छात्रों यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि यहां पढ़ाई, किताबें आदि सब मिलेंगी। यहां पर शहर के शिक्षक निशुल्क इन छात्रों को पढ़ाने आएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, डॉ. अनुज त्यागी आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed