फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lunar eclipse: doors of temples open after nine hours

चंद्रग्रहण : नौ घंटे बाद खुले मंदिरों के कपाट

Tue, 08 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse: doors of temples open after nine hours
बिजनौर में चंद्र ग्रहण के दौरान बंद बाला जी मंदिर के कपाट। - फोटो : BIJNOR
चंद्रग्रहण : नौ घंटे बाद खुले मंदिरों के कपाट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चंद्रग्रहण की वजह से नौ घंटे मंदिरों के कपाट बंद रहे। मंगलवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ा। सुबह 9:20 मिनट पर मंदिरों के कपाट बंद हुए, जो शाम को 6:20 मिनट के बाद खुले। इसके अलावा लोगों ने खाद्य पदार्थों में भी तुलसी के पत्ते डाले।
चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो गया था। सूतक काल में कोई धार्मिक कार्य नहीं होता है। सूतक काल में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ पर रोक लग गई। चंद्रग्रहण दोपहर 2:39 मिनट से शुरू होकर 6:19 मिनट तक हुआ। बिजनौर में चंद्रग्रहण शाम 5:20 मिनट पर दिखाई दिया। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले गए। कपाट खोलने के बाद मंदिर की साफ-सफाई की गई। चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घरों में रहीं। गर्भवती महिलाओं का चंद्रग्रहण में निकलना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण में राहु, केतु की छाया बच्चे पर पड़ती है, जिससे बच्चे असक्षम पैदा होते हैं। ग्रहण के समय लोगों ने घरों में मौन अवस्था में मंत्रों का उच्चारण किया।
विज्ञापन

वहीं ग्रहण के समय वातावरण में हानिकारक किरणों का रिसाव होता है। जिस वजह से खाना भी अशुद्ध हो जाता है। शुद्धि के लिए लोगों ने खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डाले। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद बाजार में रौनक दिखाई दी।

नगीना में चंद्र ग्रहण के दौरान बंद मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के कपाट।

नगीना में चंद्र ग्रहण के दौरान बंद मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के कपाट।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed