फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lumpy disease: Ban on entry of outside animals in Amangarh forest area

लंपी रोग: अमानगढ़ वन क्षेत्र में बाहरी पशुओं पर रोक

Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lumpy disease: Ban on entry of outside animals in Amangarh forest area
चांदपुर क्षेत्र के गांव सैंदवार में लंपी स्किन रोग से पीड़ित गाय। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मवेशियों में बढ़ रहे लंपी रोग को वन्य जीवों में फैलने से रोकने के लिए वन विभाग ने अमानगढ़ वन रेंज में बाहरी पशुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके लिए जंगल की सीमा पर कर्मचारियों की गश्त बढ़ा दी है। पशुपालन विभाग ने भी पशुओं को चराने के लिए बाहर नहीं ले जाने की अपील की है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि यह रोग मच्छर, मक्खी के माध्यम से एक दूसरे में पहुंच रहा है। इस बीमारी से जनपद में करीब चार पशुओं की मौत हो गई है। बीमारी को लेकर पशुपालक भी चिंतित है। जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे दुधारू पशुओं के भी चपेट में आने और दुग्ध उत्पादन प्रभावित होने का संकट गहरा रहा है। बीमारी की रोकथाम के लिए गांवों में कीटनाशकों और सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। जिले में पशु मेलों पर रोक लगा दी गी है।
विज्ञापन

बीमारी की रोकथाम को यह बरते सावधानी
-दवाई के साथ साफ-सफाई भी जरूरी है
-बीमार पशु को अन्य से अलग बांधे
-पशुओं को मक्खी, मच्छरों से बचाएं।
-पशुओं को 24 घंटे खुले में न बांधे।
-पशुशाला व आसपास उगे खर पतवार को काटे
-पशुओं के नीचे गंदगी नहीं होने दें
-नियमित तौर पर गोबर बाहर निकालें
-हफ्ते में दो बार ब्लीचिंग पाउडर छिड़कें
बीमार पशुओं के उपचार के लिए सूचना पर चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच रही है। पशु मेलों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पशुओं को बाहर न निकालने की लगातार पशुपालकों व किसानों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजेंद्र सिंह, मुख्य पशुचिकित्सक।
अमानगढ़ की सीमा में गश्त कराई जा रही है। आसपास के ग्रामीणों को से भी कहा गया है कि वन क्षेत्रों में अपने पशुओं को न लेकर जाएं। वन्य जीवों में यह बीमारी न जाएं, इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।

डॉ.अनिल पटेल, डीएफओ बिजनौर
सैदवार में भी दी बीमारी ने दस्तक
चांदपुर। क्षेत्र के गांव सैंदवार में भी पशुओं में फैल रही बीमारी लंबी ने दस्तक दे दी है। गांव में बहादुर सिंह, निखिल, हरपाल सिंह, जगदीश सिंह, शेखर, अशोक कुमार आदि के गोवंशीय पशु इस रोग की चपेट में है। अखिल भारतीय किसान सभा की गांव रवाना में बैठक में वक्ताओं ने सरकार से पशुओं में फैल रहे लंपी रोग के बचाव के लिए टीकाकरण को तेज करने की मांग की है। यह बैठक शुक्रवार को हरि सिंह के मकान पर तुलाराम की अध्यक्षता और मांगेराम सैनी के संचालन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed