फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   LPG supply through pipeline started in three hundred houses of the city

Bijnor News: शहर के तीन सौ घरों में पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू

Sun, 06 Oct 2024 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
LPG supply through pipeline started in three hundred houses of the city
- 29 हजार घरों तक रसोई गैस पहुंचाने का लक्ष्य, फिलहाल हो चुके हैं 11 हजार कनेक्शन
विज्ञापन


- दिसंबर तक पूरे शहर में होने लगेगी पाइप लाइन से पीएनजी की आपूर्ति



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। बिजनौर शहर में पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है। हालांकि अभी सिर्फ 300 घरों में ही पीएनजी गैस पहुंची है। मगर दिसबंर तक पूरे शहर में आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएनजी की आपूर्ति से लोगों को अब रसोई में गैस सिलिंडर के खत्म होने की चिंता ही समाप्त हो जाएगी।

एचपीसीएल की ओर से शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। अब लगभग सभी मोहल्लों में गैस पाइप लाइन पहुंच चुकी है। पूरे शहर में गैस की आपूर्ति करने के लिए चार कंप्रेशर यूनिट लगाई जानी है। एक कंप्रेशर यूनिट वेयर हाऊस में स्थापित करते हुए उसे जुड़े इंद्रलोक, सरोजनी नगर, अशोक विहार, शिवलोक कॉलोनी, आदमपुर, मन्नू पुरम, राधेश्याम, भरत विहार, श्याम विहार और काकरान वाटिका के आस पास गैस आपूर्ति चालू कर दी गई है। अब शुक्रवार को आनंद विहार के घरों की रसोई में पाइप लाइन से गैस पहुंची तो लोगों के चेहरे खिल उठे। खासकर महिलाओं के लिए पीएनजी एक नया अनुभव रहा।
विज्ञापन






- 29 हजार घरों तक पहुंचेगी गैस

फिलहाल 11 हजार कनेक्शन हो चुके हैं। जबकि शहर में करीब 29 हजार घर हैं। सभी घरों में दिसंबर माह तक गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि शहर में चार कंप्रेशर यूनिट लगनी है। जिनमें एक लग चुकी है। बाकी तीन भी जल्द स्थापित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- इस महीने महादेवपुरम में भी पहुंच जाएगी गैस

महादेवपुरम कॉलोनी में फिलहाल पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है। जिसे पूरा करते हुए महीने के अंत तक गैस की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। उधर, एक यूनिट गैस का मूल्य 57 रुपया रखा गया है। अगर किसी का बिल एक हजार रुपये से अधिक आता है तो उसे 80 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।




वर्जन : फिलहाल 300 घरों तक पाइप लाइन से गैस पहुंच रही है। इस महीने के अंत में महादेवपुरम भी चालू कर दी जाएगी। अब दो महीने में पूरे शहर में आपूर्ति चालू करने का लक्ष्य है। - प्रदीप, साइट इंजीनियर एचपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed