{"_id":"6a99d736a3cf3c79df05d563","slug":"loudspeakers-removed-from-622-religious-places-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1007-189217-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में 622 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में 622 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर
विज्ञापन
बिजनौर। ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लाउस्पीकर के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में 622 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। इनमें 391 मस्जिद, 214 मंदिर और 17 गुरुद्वारे शामिल हैं। यह अभियान अभी दो दिन और चलने वाला है।
बृहस्पतिवार को जिले में लाउडस्पीकर हटाओ अभियान ने और तेजी पकड़ी। पुलिस मस्जिदों और मंदिरों तक पहुंची और उनकी कमेटियों से गुजारिश करते हुए लाउडस्पीकर हटवा गए। बता दें कि पिछले दिनों डीएम जसजीत कौर और एसपी केके विश्नोई जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जेल में निरीक्षण करते हुए अचानक अजान की आवाज सुनाई दी। एसपी ने पूछा कि यह आवाज कहां से आ रही है। मालूम पड़ा कि जेल के पीछे कुम्हारों वाली मस्जिद है। इसके तुरंत बाद ही पुलिस कुम्हारों वाली मस्जिद में पहुंच गई थी। सबसे पहले इसी मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। साथ ही पुलिस ने ध्वनि प्रसारण को लेकर कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया। इसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारवाने का दायरा बढ़ाते हुए अभियान ही छेड़ दिया। बृहस्पतिवार की शाम तक 391 मस्जिद, 214 मंदिर और 17 गुरद्वारों के लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए।
एसपी केके विश्नोई ने बताया कि शासन से मिले निर्देश और कोर्ट के आदेशों के क्रम में अभियान चल रहा है। धार्मिक स्थल के परिसर से अजान या भजन की आवाज बाहर नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
हीमपुर दीपा। बृहस्पतिवार को अब तक क्षेत्र की मस्जिदों से 89 लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि लाउडस्पीकर उतरवाकर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा रहा है।
-- -- -
नींदड़ू। पाडली मांडू की नूरानी और जामा मस्जिद में चार-चार लाउड स्पीकर लगे थे। उनमें से अतिरिक्त लगे तीन-तीन लाउड स्पीकरों को उतारा गया। नींदड़ू खास में सादात मस्जिद से दो, जामा मस्जिद व इब्राहीम मस्जिद से एक-एक, बाजीदपुर में अबुबक्र मस्जिद से एक, अंथाई शेख में मेराज मस्जिद से एक अतिरिक्त लगा लाउड स्पीकर हटाया गया। बाकी मस्जिदों में एक-एक लाउड स्पीकर लगा पाया गया।
-- -- -- -- -- -- --
धामपुर। धामपुर थाना क्षेत्र में 12 से अधिक धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है। सभी धार्मिक स्थलों की कमेटी के लोगों को सुझाव दिया है कि जहां पर एक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। वह अविलंब उतार लें। अन्यथा की स्थिति में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभियान के तहत लाउडस्पीकरों को उतरवाया जाएगा।
--
किरतपुर। धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकर हटाने और ध्वनि की तीव्रता तय मानकों के अनुरूप रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन किरतपुर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लगभग 32 लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। पुलिस का यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों पर धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटवाया जा रहा है।
-- --
चांदपुर। धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकर हटाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दो दिन में चांदपुर सर्किल क्षेत्र में करीब 335 लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चांदपुर सर्किल के चार थाना क्षेत्र में अब तक करीब 335 लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं। जिसमें चांदपुर थाना क्षेत्र से 84, नूरपुर थाना क्षेत्र से 101, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र से 91, शिवाला कला थाना क्षेत्र से 59 लाउडस्पीकर उतारे गए हैंं।