फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lok Sabha elections spoiled the equation of admissions

Bijnor News: लोकसभा चुनाव ने बिगाड़ा दाखिलों का समीकरण

Tue, 09 Apr 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections spoiled the equation of admissions
बिजनौर। लोकसभा चुनाव ने माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के दाखिलों का समीकरण बिगाड़ दिया है। पिछले सालों में शिक्षा सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ शुरू हो जाती थी। परंतु इस बार विद्यालयों में दाखिलों के नाम पर सन्नाटा पनपा है। विद्यार्थी दाखिलों के लिए नहीं आ रहे हैं। विद्यालयों का मानना है कि दाखिलों में - देरी का विद्यालय की कुल छात्र संख्या पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव प्रथम चरण में है। माहौल चुनाव रंग में रंगा है। जिसका असर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के दाखिलों पर दिखाई पड़ रहा है। शिक्षा सत्र के दाखिले एक अप्रैल से शुरू हो गए है। सामान्यतया स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद होने तक दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की विद्यालयों में लाइन लगी रहती थी। परंतु इस बार लोकसभा चुनाव ने दाखिलों का समीकरण बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


- प्रचार प्रसार में फिसड्डी
माध्यमिक विद्यालय प्रचार-प्रसार में फिसड्डी है। पब्लिक स्कूल अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए गांव, कस्बों व शहरों में व्यापक प्रचार करते हैं। उपलब्धियां गिनाते हैं। जबकि यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय प्रचार-प्रसार के नाम पर शून्य है। केवल वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक ही गांवों में संपर्क अभियान चलाते हैं। शासन की माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन आदि योजना संचालित है। ग्रामीणों को योजनाओं का पता ही नहीं चलता। जिसका असर दाखिलों पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- चुनाव ने बिगाड़ा खेल
जिले में प्रथम चरण में चुनाव है। माध्यमिक शिक्षकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में है। शिक्षक मास्टर ट्रेनर, पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी कर रहे हैं। शिक्षकों के स्कूल में नहीं होने से दाखिलों पर असर है। बताया जाता है कि शिक्षा सत्र के शुरू में कुछ विद्यार्थी व अभिभावक स्कूल आए परंतु शिक्षकों के नहीं मिलने पर लौट गए। आरोप है कि अब तो विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed