फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lok Sabha Elections 2024: SP has declared Yashveer Singh Dhobi as its candidate from Bijnor Lok Sabha seat

Mission 2024: यशवीर सिंह धोबी ने नगीना से मांगा टिकट पर सपा ने बिजनौर से बनाया उम्मीदवार,2009 में बने थे सांसद

Fri, 15 Mar 2024 10:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : सपा नेता यशवीर सिंह धोबी ने नगीना लोकसभा सीट के लिए पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन, पार्टी हाईकमान ने उन्हें बिजनौर से उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: SP has declared Yashveer Singh Dhobi as its candidate from Bijnor Lok Sabha seat
पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से पहले सांसद बनने का गौरव हासिल करने वाले यशवीर सिंह धोबी को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बिजनौर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सामान्य सीट पर यशवीर सिंह धोबी की घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


2009 में नवसृजित हुई नगीना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बनने वाले यशवीर सिंह धोबी अपने सांसद काल में तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बहुत नजदीकी रहे। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा हाईकमान ने उन्हें टिकट देकर कुछ दिन बाद बदल कर मनोज पारस को प्रत्याशी बना दिया था। यह बात अलग है कि कुछ घंटे बाद ही पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर मनोज पारस का टिकट काटकर यशवीर सिंह धोबी को ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था और यशवीर सिंह जीत हासिल करने में भी सफल हो गए थे।

विज्ञापन

यशवीर सिंह धोबी अपने सांसद काल के दौरान उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने संसद में बहस के दौरान सोनिया गांधी के हाथ से प्रमोशन में आरक्षण का विधेयक लेकर फाड़ दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते वह अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का बसपा से गठबंधन हो जाने के कारण नगीना सीट बसपा के खाते में चली गई थी, तब यशवीर सिंह सपा का साथ छोड़कर भाजपा में आ गए थे।

हालांकि, कुछ समय बाद वह वापस सपा में चले गए और तब से पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस बार 2024 के रण में वह नगीना लोकसभा से टिकट मांग रहे थे। हालांकि, पार्टी ने उन्हें नगीना की बजाए बिजनौर से प्रत्याशी बना दिया।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव

विज्ञापन

मैं लखनऊ में ही हूं। मैं नगीना से टिकट मांग रहा था, मुझे बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी हाईकमान के आदेश का सम्मान किया जाएगा और पूरी ताकत के साथ चुनाव लडूंगा। - यशवीर सिंह धोबी, पूर्व सांसद

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed