फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lockdown violation in markets

बाजारों में हो रहा लॉकडाउन का उल्लंघन

Thu, 09 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown violation in markets
यह कैसा लॉक डाउन। बिजनौर में लॉक डाउन का खुला उल्लखंन हो रहा है, सड़कों पर इतनी भीड़ होती है कि लगत? - फोटो : BIJNOR
बाजारों में हो रहा लॉकडाउन का उल्लंघन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर बाजार पर खुलता सा दिख रहा है। खाद्यान्न की काफी दुकानें अब खुलने लगी हैं। दुकानदार मनमर्जी से दुकानें खोल रहे हैं और उपभोक्ता भी आ रहे हैं। बैंकों में भी रुपये निकालने के लिए उपभोक्ता आ रहे हैं। पुलिस मुख्य चौराहों पर तो चेकिंग कर रही है, लेकिन मुख्य बाजार की ओर किसी का ध्यान नहीं है। वहां सोशल सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का आशंका बनी हुई है।

लॉकडाउन में शुक्रवार को मुख्य बाजार में किराना की ज्यादातर दुकानें खुली रहीं। अब कोई भी दुकानदार होम डिलीवरी नहीं कर रहा है। केवल पराग द्वारा ही दूध की होम डिलीवरी की जा रही है। दुकानों के आगे भीड़ लगी रहती है। बृहस्पतिवार को बैंकों में भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस मुख्य चौराहों पर तो चेकिंग कर रही है, लेकिन बाजार में खुल रहीं दुकानों व वहां आ रहे उपभोक्ताओं की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार अब बाजार में दुकानों के खुलने पर निगरानी रखी जाएगी। उपभोक्ताओं के वाहनों की बाजार में भी चेकिंग की जाएगी। बिना मास्क के घूमने वाले व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed