{"_id":"630e5d90eb1eba149b173482","slug":"lock-hanging-on-the-primary-health-center-gate-bijnor-news-mrt6031459166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर लटका ताला
विज्ञापन
बिजनौर के गांव फीना में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर लटका ताला।
- फोटो : BIJNOR
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर लटका ताला
शिवाला कलां। गांव फीना में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर दोपहर 2:00 बजे तक ताला लटका हुआ मिला। उपचार के लिए आए हुए क्षेत्र व गांव के ग्रामीण गेट पर ताला लटका देख परेशान होकर लौट गए। पीएचसी के पास कूडे़ से उठ रही दुर्गंध के कारण बिजनौर से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने गांव में एक व्यक्ति के घर पर शिविर लगाकर लोगों की जांच की।
फीना में एक करोड़ रुपये की लागत से बना सात बेड का राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे तक गेट पर ताला लगा हुआ मिला। उपचार के लिए आए हुए ग्रामीणों को परेशान होकर घर लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार की रात्रि में उपचार न मिलने के कारण दो बच्चों की मौत हुई है। कई मरीज हायर सेंटर पर उपचार करा रहे हैं। 100 से अधिक परिवार बुखार की चपेट में हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लटका हुआ मिला। उपचार के लिए आए गांव शिवाला कलां निवासी मूर्ति देवी, पूनम देवी, गांव फीना निवासी हरि सिंह, रामलाल, प्रेम कुमार, हरवंश सिंह, श्याम सिंह, हरपाल सिंह आदि को घर लौटना पड़ा।
बिजनौर से आई टीम ने गांव में हरीश कुमार के निवास पर शिविर लगाकर 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रचार प्रसार न होने के कारण ग्रामीणों को शिविर का लाभ नहीं हुआ। टीम में डॉ. पीयूष प्रकाश दिवाकर, डॉ. सारिका, फार्मासिस्ट राजीव मोहन, नर्स शोभा देवी आदि शामिल रहे। डॉ. पीयूष प्रकाश दिवाकर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं, जिसमें दुर्गंध आ रही है। इस कारण वहां पर स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया है।