फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Little minds, big flights...Bijnor shines on the chessboard

Bijnor News: नन्हे दिमाग, बड़ी उड़ान...शतरंज की बिसात पर चमक रहा बिजनौर

Mon, 20 Jul 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Little minds, big flights...Bijnor shines on the chessboard
बिजनौर। कभी बड़े शहरों तक सीमित माना जाने वाला शतरंज अब बिजनौर के बच्चों की पहचान बनता जा रहा है। निजी विद्यालयों के साथ-साथ परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी इस बौद्धिक खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्थान बना चुके हैं, जबकि पहली बार परिषदीय विद्यालयों की बेटियां भी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप तक पहुंची हैं। इससे जिले में शतरंज के प्रति बढ़ते रुझान और खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। जिले में कई वर्षों से शतरंज खेला जा रहा है, लेकिन वर्ष 2024 में बिजनौर चेस क्लब की स्थापना के बाद इस खेल को नई गति मिली। क्लब और जिला शतरंज संघ के प्रयासों से शतरंज को निजी विद्यालयों के साथ परिषदीय स्कूलों तक पहुंचाया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता विकसित करने के लिए नियमित प्रशिक्षण शुरू किया, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

-इन छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
बिजनौर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने बताया कि स्पर्श कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-15 ओपन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय अंडर-15 ओपन शतरंज चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई। वहीं आर्यका सिंह ने राष्ट्रीय अंडर-7 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। गौरी त्यागी ने राज्य अंडर-11 गर्ल्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर नेशनल आर्बिटर अनुज चौधरी का कहना है कि बिजनौर के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर जिले की मजबूत पहचान बनाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि जनवरी 2026 में कंपोजिट विद्यालय सकतलपुर मिलक की छात्राएं कशिश और मिताली ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में सराहनीय प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यालयों में खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

-जिले के राष्ट्रीय स्तर के उभरते शतरंज खिलाड़ी
स्पर्श कुमार – राष्ट्रीय अंडर-15 ओपन शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित।
आर्यका सिंह – राष्ट्रीय अंडर-7 गर्ल्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व।
गौरी त्यागी – राष्ट्रीय अंडर-11 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित।
कशिश और मिताली – परिषदीय विद्यालय से राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed