{"_id":"603933668ebc3ee94648a0ef","slug":"list-of-up-board-exam-centers-will-be-final-today-bijnor-news-mrt527363466","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची आज होगी फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची आज होगी फाइनल
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी रफ्तार पकड़ गई है। शासन से बोर्ड परीक्षा केंद्र आज फाइनल हो जाएंगे। कोरोना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा से पहले होने हैं। पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। इसलिए शासन बोर्ड परीक्षा की सारी तैयारी पंचायत चुनाव की तारीखों से पहले करने में जुटा है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
शासन स्तर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आज हो जाएगा। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने 136 परीक्षा केंद्रों की सूची मंजूरी के लिए शासन को भेजी है। कुछ नए केंद्र बनाए गए हैं। कुछ विद्यालयों ने परीक्षा के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने में असहमति जताई थी। इसलिए उन्हें सूची से हटाया जा सकता है। जिले में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में 122 केंद्र थे। कोरोना के कारण इस साल केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। केंद्र पर सीमित संख्या में नियमानुसार परीक्षार्थियों की संख्या रहेगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 387 विद्यालय हैं। जिनके 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देंगे। विद्यालयों से अपनी तैयारी अपडेट रखने को कह दिया गया है।