{"_id":"655a4def74fdea7ccc0ab3f9","slug":"list-of-medicine-sellers-with-halal-certification-is-getting-ready-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-14470-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हलाल सर्टिफिकेशन वाली दवाई विक्रेताओं की सूची हो रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हलाल सर्टिफिकेशन वाली दवाई विक्रेताओं की सूची हो रही तैयार
विज्ञापन
- रेस्टोरेंट, बड़े होटल में हलाल संबंधित पदार्थों के विरुद्ध चलेगा अभियान
- यूपी सरकर ने हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों, दवाइयों पर लगाई है पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में हलाल सर्टिफिकेशन दवाइयों और उत्पादों के विरुद्ध अभियान शुरू होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हलाल सर्टिफिकेशन वाली दवा के विक्रेताओं की सूची तैयार कर रहा है। इसके अलावा जिले में सोमवार से बड़े होटल और रेस्टोरेंट में भी अभियान चलाकर प्रतिबंधित उत्पादों को जब्त किया जाएगा।
यूपी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेशन पर पाबंदी लगा दी है। इसके चलते अब हलाल सर्टिफिकेशन के तहत बिकने वाले उत्पाद अवैध हो गए हैं। हलाल सर्टिफिकेशन के तहत सिर्फ खाने-पीने की चीजें ही नहीं आती, बल्कि दवाइयां भी आती हैं। उत्पादों, दवाइयाें की बिक्री, भंडारण और निर्यात पर पाबंदी लगा दी है।
सरकार का फरमान जारी होते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब 3000 मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। ऐसे में अब इनमें से ऐसे मेडिकल स्टारों की सूची तैयार की जा रही है, जो हलाल सर्टिफाइड दवा बेचते हैं। वहीं, दूसरी ओर सोमवार से बड़े होटल, रेस्टोरेंट में भी अभियान चलाकर हलाल सर्टिफाइड उत्पादों की जांच होगी।
विज्ञापन
यूपी सरकार ने हलाल सर्टिफाइड दवाइयों पर पाबंदी लगा दी है। इसे लेकर जिले में मेडिकल स्टोरों की सूची तैयार कर रहे हैं। जिन मेडिकल स्टोरों में हलाल सर्टिफाइड दवा मिलती है, उन दवाइयों की सीज किया जाएगा। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
शासन की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन किया जाएगा। आज से होटल और रेस्टोरेंट में अभियान चलाकर हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों की जांच की जाएगी। अगर कोई हलाल सर्टिफाइड उत्पाद मिलता है तो, उसे सीज करेंगे। - संजीव कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बिजनौर