फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor mafia beat farmer to death, tried to burn dead body

Bijnor News: शराब माफिया ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 27 Jul 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia beat farmer to death, tried to burn dead body
- नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव भूमिदान का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। खेत पर गए एक किसान की हत्या कर शव को वन क्षेत्र में फेंक दिया गया। किसान के परिवार वालों ने शराब माफिया पर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कच्ची शराब डालकर शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव भूमिदान निवासी राजेश सिंह सैनी (54) पुत्र मवाशी सैनी बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अपने खेत पर गए। उनके भतीजे विपिन ने बताया कि कुछ देर काम करने के बाद राजेश खेत के चारों ओर चक्कर लगाने लगे। दोपहर बाद तक भी वह नहीं लौटे तो उन्हें तलाश किया गया। शाम के समय खेत से सटे वन क्षेत्र में उनकी लाश मिली। विपिन का कहना है कि वन क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चल रही थी, जिसे राजेश सैनी ने देख लिया। कच्ची शराब बना रहे लोगों ने राजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद कच्ची शराब डालकर शव को जलाने का प्रयास किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed