{"_id":"62f7ee7f7e77d5618f172fec","slug":"link-express-s-ac-malfunctions-passengers-create-ruckus-nazibabad-news-mrt601058478","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। सूबेदारगंज से देहरादून जा रही लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में एसी फेल हो जाने से यात्रियों ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रात: लगभग 9:30 बजे लिंक एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एसी बी-4 कोच के यात्रियों ने सूबेदारगंज से ट्रेन रवाना होने के बाद से ही एसी में तकनीकी खराबी आने और घंटों से एसी ठप होने की शिकायत पर सुनवाई न होने को लेकर हंगामा किया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर उमेश कुुमार ने तत्काल रेलवे विद्युत विभाग को सूचना दी। ट्रेन में परिवार के 14 लोगों के साथ सफर कर रहे हरिद्वार के अजय कुमार का आरोप था कि उन्होंने 139 हेल्प लाइन नंबर पर एसी खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद एसी ठीक करने के लिए किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
यात्रियों के हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई धन सिंह, राजीव कुमार एसी कोच पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाया। रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने अन्य एसी कोच से प्रभावित कोच को कूलिंग देने के बाद ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना कराया। इस दौरान ट्रेन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर लगभग आधा घंटा खड़ी रही।