फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lineman dies of current while fixing transformer

ट्रांसफार्मर ठीक करते समय करंट से लाइनमैन की मौत

Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies of current while fixing transformer
किरतपुर के ग्राम ऊमरी में विद्युत लाइन सही करते हुए करंट से हुई चेतराम की मौत पर विलाप करते परिजन? - फोटो : BIJNOR
ट्रांसफार्मर ठीक करते समय करंट से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

किरतपुर। हाईटेंशन लाइन में करंट फैलने से बिजली ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा व्यक्ति धूं-धूं कर जल उठा। एसडीएम नजीबाबाद संगीता और सीओ प्रवीण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम संगीता ने मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। विद्युत निगम ने मृतक को अपना कर्मचारी मानने से इंकार कर दिया है।
बुधवार को ग्राम इनामपुरा निवासी चेतराम पुत्र मंगू सिंह (48 वर्ष) विद्युत निगम के अकबराबाद फीडर पर दैनिक मजदूरी करता था। चेतराम को क्षेत्रवासी लाइनमैन के रूप में ही जानते थे। बुधवार को सुबह छ: बजे चेतराम गांव उमरी के विद्युत ट्रांसफार्मर पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा। ग्रामीणों ने बताया कि चेतराम ने अधिकारियों के संज्ञान में डालकर और अकबराबाद फीडर से ब्रेकडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर काम शुरू किया। कुछ देर बाद ही एचटी लाइन में करंट दौड़ा और चेतराम धूं-धूं कर जल गया। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉल किया। जब कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार एवं एसडीएम संगीता मौके पर पहुंचे। एसडीएम संगीता ने मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के अंतर्गत पांच लाख रुपये की बीमा राशि की संस्तुति कर शासन को भेजने आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि चेतराम विद्युत निगम का कर्मचारी नहीं थी। वह किसके कहने पर लाइन ठीक कर रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक जलता रहा चेतराम
चेतराम सिंह विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से वह निगम से जुड़ा हुआ नहीं था। लेकिन वह काम कर रहा था। बुधवार को लाइन में फाल्ट आने पर वह ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था, उसी दौरान एचटी लाइन में करंट दौड़ गया और चेतराम धूं-धूं करके जल उठा। इतना ही नहीं लगभग डेढ़ घंटे तक वह जलता रहा और एचटी लाइन में करंट बराबर आता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने विद्युत निगम कई कॉल की, मगर डेढ़ घंटे तक किसी ने भी ग्रामीणों की कॉल अटेंड नहीं की। जिस कारण चेतराम का शव ट्रांसफार्मर पर बुरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed