फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life of Simti Crime Victim in Rain Basere After Lover's Cheating

Bijnor News: प्रेमी के धोखे के बाद रैन बसेरे में सिमटी दुष्कर्म पीड़िता की जिंदगी

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Life of Simti Crime Victim in Rain Basere After Lover's Cheating
धर्मेंद्र भुईयार
विज्ञापन

स्योहारा। फेसबुक पर स्योहारा निवासी युवक से परवान चढ़ी मोहब्बत दिल्ली निवासी एक युवती के लिए दर्द का सबब बनकर उभरी। पीड़िता को झांसे में रखकर दुष्कर्म करने वाला प्रेमी शादी से मुकर गया। शिकायत की तो वह जेल चला गया। अब परिजनों ने भी किनारा कर लिया तो पीडि़ता की जिंदगी रैन बसेरे में कट रही है।
दो वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी 28 वर्षीय युवती की स्योहारा निवासी युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। युवक ने युवती को जिंदगी भर साथ रखने के सपने दिखा कर दो वर्ष तक संबंध बनाए। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक स्योहारा आ गया और फोन तक उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस पर युवती जब स्योहारा आई तो पता चला कि युवक की पहले ही दो शादी हो रखी हैं। इसके बाद भी युवक से निकाह करने की जिद की। मगर, मना करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। परिजनों ने भी किनारा कर लिया। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी दिल्ली निवासी युवती समाज के ठेकेदारों से इंसाफ की दुहाई लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल घर से बेघर हुई पीड़िता की जिंदगी सरकारी रैन बसेरे में सिमटी है। प्रेमी की दगाबाजी और परिवार के तानों से आहत पीड़िता सिर छुपाने के लिए भी जनवरी की सर्द रातों में दर-दर भटकने के लिए मजबूर बनी है। बताया कि खाना आदि भी मांग कर खाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed