फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life new direction will state exam

जीवन को नई दिशा, दशा देगी परीक्षा

Sun, 13 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Life new direction will state exam
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह रहा। परीक्षार्थी सुबह से ही कृष्णा कॉलेज पर जमा होने शुरू हो गए थे। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि यह परीक्षा जीवन को नई दिशा व दशा देने में कामयाब साबित होगी। जिले के 525 परीक्षार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए। 
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को कृष्णा कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 872 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। परीक्षा में छात्र छात्राओं के उत्साह का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षार्थी सुबह 8.15 बजे से ही कृष्णा कॉलेज पर आने शुरू हो गए थे। अफजलगढ़, नूरपुर व धामपुर क्षेत्र के परीक्षार्थियों की संख्या अन्य क्षेत्रों से अधिक रही। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कृष्णा कॅालेज का स्टाफ एक दिन पहले से व्यवस्था बनाने में लगा था। कॉलेज का स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद रहा। छात्रों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने के लिए कई जगह परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक सहित पूरा विवरण अंकित था। जो छात्र भूलवश अनुक्रमांक नहीं लेकर आए थे, उन्हें कॉलेज के इंटरनेट से प्रोविजिनल अनुक्रमांक उपलब्ध करा कर परीक्षा में बैठाया गया। परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कॉलेज स्तर से भी सचल दल बनाया गया था। परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं के मोबाइल प्रवेश द्वार पर रखने की व्यवस्था की थी। 
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस ःबिजनौर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात थी। परीक्षा में काफी संख्या में छात्र अपने निजी वाहनों से आए थे, जिनके लिए कृष्णा कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही पुलिस ने वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ ने किया सहयोग
 बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा में कृष्णा कॉलेज के स्टॉफ का पूरा सहयोग रहा। परीक्षा कराने के लिए कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन कुमार, निदेशक डॉ. जे पी अग्रवाल, डॉ. एससी जैन, प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा रुचि सिंह के नेतृत्व में कॉलेज का समस्त  स्टॉफ परीक्षा कराने के लिए सुबह से ही कॉलेज में रहा तथा छात्राओं को उनकी सीट तक पहुंचाने में सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed