फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   License of three shops suspended due to irregularities

अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 26 Nov 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
License of three shops suspended due to irregularities
नूरपुर में एक दुकान पर खाद बीज का स्टॉक चेक करते अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। बीज व खाद की दुकानों पर जांच के दौरान शोधित बीज की बिक्री होते हुए पाई गई। एक प्रजाति का बीज संदिग्ध मिला। कृषि विभाग ने तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जबकि कई दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए।

जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र व जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 26 दुकानों का निरीक्षण किया। बिक्री केंद्रों के अभिलेखों की जांच की गई तथा बीज स्टॉक का मिलान किया गया। 53 बीज के नमूने जांच को लिए गए। स्टॉक पंजिका अपूर्ण होने व शोधित बीज कि बिक्री करते पाए जाने के कारण मैसर्स राज बीज भंडार नूरपुर और प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने के कारण मैसर्स नवीन फ़र्टिलाइजर उमरी व मैसर्स ओम ट्रेडिंग कंपनी नूरपुर के बीज लाइसेंस निलंबित किए हैं। गेहूं प्रजाति HD-3226 का बीज संदिग्ध प्रतीत होने पर मैसर्स बालाजी ट्रेडिंग कंपनी नूरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार आगे इस तरह के कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed