फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Library in priority, there will be no delay in completion

पंचायतों मे प्राथमिकता वाले कार्य पूरे कराने को ताकत झोंकी

Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Library in priority, there will be no delay in completion
प्राथमिकता में लाइब्रेरी, पूरा करने में नहीं होगी देरी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन का विकास कार्यों को द्रुत गति देने पर जोर है। शासन से गांवों में प्राथमिकता से कराए जाने वाले कार्य तय है। इनमें निर्माण कार्य के साथ शिक्षा मुख्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय जिला भ्रमण में इन कार्य के समय सीमा तय कर दी थी। प्रशासन ने तय कार्यों को निर्धारित समय में अपडेट कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री समूह ने जिले के विकास से जुड़े 50 अधिक विभागों की बिंदुवार समीक्षा की थी। समूह को समीक्षा में विकास कार्य अधूरे मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सितंबर के पहले सप्ताह में जिले के दो दिन के दौरे पर आए। सीएम का दौरे में विकास पर ध्यान केंद्रित रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त हिदायत दी थी कि शासन के प्राथमिकता वाले कार्य सबसे पहले पूरे हो। निर्माण कार्य के साथ युवा की प्रगति की रीढ़ तथा विकास द्वार के पहले पायदान शिक्षा पर ध्यान केंद्रित हो। ग्रामीण युवाओं के लिए गांवों में लाइब्रेरी स्थापित हो। लाइब्रेरी में बेहतर पठन-पाठन सामग्री तथा भौतिक संसाधन उपलब्ध हों, जिससे युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों की ओर न भागना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रथम चरण का लक्ष्य
जिले में 1123 पंचायत हैं। पहले चरण में 240 पंचायत में लाइब्रेरी स्थापना का लक्ष्य है। डीएम उमेश मिश्रा ने मोहम्मदपुर देवमल की पंचायत में लाइब्रेरी का उद्घाटन करके शुभारंभ किया। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 40 लाइब्रेरी अपडेट है। सभी में शासन से तय सुविधाएं उपलब्ध हैं। बताया कि 20 लाइब्रेरी में काम अंतिम स्थिति के करीब है। बाकी में भी काम समय से पहले पूरा हो जाएगा।
ये उपलब्ध हैं सुविधाएं
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की पठन पाठन सामग्री समेत परीक्षा की तैयारी के लिए विज्ञान, साहित्य, सामान्य ज्ञान से जुड़ी पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लाइब्रेरी का समय तय है। पंचायत सहायक की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोई विशेष पुस्तक की डिमांड करता है तो पुस्तक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। लाइब्रेरी में बैठने के लिए फर्नीचर है। प्रमुख समाचारपत्र भी उपलब्ध कराए जाते हैं। पंचायत लाइब्रेरी का रखरखाव करती है। लोग पुस्तक दान दे रहे हैं।

बुजुर्ग भी ले रहे दिलचस्पी
डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सहायक को लाइब्रेरी में रजिस्टर रखने के निर्देश हैं। पंचायत सहायक लाइब्रेरी में प्रतिदिन आने वाले युवाओं व अन्य पाठकों के नाम तथा पता नोट करता है। रिपोर्ट एडीओ के माध्यम से डीपीआरओ दफ्तर को देता है। समीक्षा में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग भी लाइब्रेरी आने में दिलचस्पी ले रहे हैं। बताया गया कि बुजुर्ग रोजाना लाइब्रेरी आकर अखबार तथा किताबें पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed