फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Libation to the ancestors peace

पितरों की शांति के लिए किया तर्पण

Sat, 01 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Libation to the ancestors peace
बिजनौर में पितृ अमावस्या पर गंगा बैराज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए तर्पण किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज व बालावाली घाट पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। घरों में सुबह को खीर और भोजन का भोग गाय को लगाकर पितरों को विदा किया गया। ब्राह्मणों को भी भोग लगाया गया। गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। मंडावर में बालावाली घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आसपास के गांव वाले अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों से गंगा घाट पहुंचे। इस दौरान घाट पर भारी भीड़ रही। एक ट्रैक्टर ट्राली के रास्ते में फंसने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पितृ पक्ष के संपन्न होते ही अब श्रद्धालु नवरात्रों की तैयारी में जुट गए हैं। चामुंडा मंदिर, श्री मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर व अन्य मंदिरों को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed