{"_id":"68cda0ba2bbca868060518bd","slug":"leopards-disappear-from-trap-cameras-teams-rushing-to-the-information-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-160598-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैप कैमरों से ओझल गुलदार, सूचना पर दौड़ रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैप कैमरों से ओझल गुलदार, सूचना पर दौड़ रहीं टीमें
Fri, 19 Sep 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। नयागांव सहित कई क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने की सूचना पर वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। ड्रोन से गुलदार तलाशा गया। लोकेशन नहीं मिलने पर क्षेत्र में पिंजरे लगाने की वन विभाग व्यवस्था जुटा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग को शुक्रवार को गुलदार देखे जाने की सूचना दी। डीएफओ अभिनव राज, एसडीओ अंशुमन मित्तल के नेतृत्व में नयागांव, जट्टीवाला और बीरूवाला क्षेत्र में टीम पहुंची। ड्रोन उड़ाए गए, लेकिन गुलदार का पता नहीं चला। नयागांव में नौ सितंबर को गुलदार ने आठ वर्षीय बालक हर्ष को मारा था।
उधर, वंशगोपालपुर उर्फ चौकपुरी में गुलदार देखे जाने की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के एसीएफ ज्ञान सिंह, रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी की। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
रामदासवाली से डेढ़ किलोमीटर दूर दिखा गुलदार
मंडावली। राजगढ़ वन रेंज के गांव रामदासवाली में एक सितंबर की रात आठ वर्षीय कनिष्क को गुलदार ने मार डाला था। वन विभाग ने गांव में तीन पिंजरे लगाए थे। टीम लगातार ड्रोन से गुलदार की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को गांव रामदासवाली से करीब डेढ़ किलोमीटर सबलगढ़ मार्ग पर मुर्गी फार्म के निकट गुलदार देखा गया। विद्यालय की छुट्टी के समय कोटसराय निवासी नितिन कश्यप ने गुलदार को देखा। डिप्टी रेंजर राममुसाफिर यादव ने बताया कि रामदासवाली क्षेत्र से एक पिंजरा हटाकर मुर्गी फार्म के पास लगाया गया है।
वन विभाग की टीमें गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में कैंप और गश्त रहीं हैं। आबादी क्षेत्र में गुलदारों को आने से रोकने और उन्हें पकड़ने के लिए संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- अभिनव राज, डीएफओ, वन प्रभाग नजीबाबाद।