फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard trapped while eating chicken, imprisoned in a cage

Bijnor News: मुर्गी खाने के फेर में फंस गया गुलदार, पिंजरे में हुआ कैद

Tue, 28 Oct 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped while eating chicken, imprisoned in a cage
मंडावर क्षेत्र के ग्राम गीदड़पुरा के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत वन विभाग
मंडावर(बिजनौर)। यूं तो पिंजरा महीनों से लगा हुआ था मगर उसमें मुर्गी को बंद किया गया तो गुलदार फंस गया। पिंजरे में कैद हुए गुलदार को देखकर गांव वालों ने राहत की सांस ली। दरअसल कई महीनों से गुलदार आस पास ही देखा जा रहा था।
विज्ञापन

गांव गीदड़पुरा के लोग मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए तो उन्हें पिंजर में गुलदार गुर्राता नजर आया। इसके बाद गांव वालों ने वन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने गुलदार को रेस्क्यू किया। बता दें कि वन विभाग की ओर से गांव गीदड़पुरा के पास जनवरी में पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन

30 जनवरी को गुलदार उक्त पिंजरे में कैद हो गया। इस गुलदार के कैद होने के बाद गांव वालों ने राहत महसूस की थी। मगर कुछ महीनों के बाद फिर से एक और गुलदार नजर आने लगा। पिछले महीने फिर से पिंजरा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में खुले स्थान पर पिंजरा लगाने के बाद उसे पत्ती से ढक दिया गया। गुलदार पिंजरे तक आ जाए, इसके लिए कभी बकरी, कभी कुत्ता तो कभी मुर्गी बंद को बंद किया गया। अब सोमवार की रात फिर से एक मुर्गी को पिंजरे में बंद कर दिया गया।

मुर्गी को खाने के फेर में मादा गुलदार पिंजरे में पहुंची और कैद हो गई। खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम पिंजरे को उठाकर रेंज कार्यालय ले आई। डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गुलदार को बाहर भेजने के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed