फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard ran after the farmer, saved his life by entering the room

Bijnor News: किसान के पीछे दौड़ा गुलदार, कोठरी में घुसकर बचाई जान

Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard ran after the farmer, saved his life by entering the room
अफजलगढ़/कादराबाद (बिजनौर)। गांव भागीजोत में खेत पर गए किसान के पीछे गुलदार दौड़ा। किसान ने खेत में बनी कोठरी में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मोहल्ला गोहरअली खां निवासी अतीक अपने खेत पर गया था। उसकी निगाह खेत पर मौजूद गुलदार पर पड़ी। वह वहां से लौटने लगा, तभी गुलदार भी उसके पीछे दौड़ पड़ा। उसने वहां से भागकर खेत में बनी कोठरी में छिपकर जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने लाठी-डंडे फटकार कर गुलदार को वहां से भगाया। दूसरी ओर गांव रसूलपुर आबाद निवासी किसान रियाज अहमद, रईस अहमद, जगतार, पवन व राजीव आदि कहना है कि रसूलपुर आबाद व बिरला फार्म से खेतों में रोजाना गुलदार दिखाई दे रहा है। गुलदार कभी झाड़ियों में तो कभी खेतों की मेढ़ पर बैठा दिखाई देता है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है। उनका कहना है कि गश्त बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed