फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard made two cattle its prey

Bijnor News: गुलदार ने दो गोवंश को बनाया निवाला

Wed, 10 Dec 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard made two cattle its prey
हरेवली। सोमवार रात गांव भगौता में गुलदार ने बस्ती के बीच घूम रहे दो गोवंशों को अपना निवाला बना लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय है। सूचना के बाद भी वन अधिकारियों के गांव में नहीं पहुंंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव भगौता निवासी वलदेव सिंह, प्रमोद कुमार, मुनेश कुमार, चंद्रपाल, जयपाल सिंह ने बताया सोमवार की रात राजेंद्र के घर के पास दो गुलदार ने दो निराश्रित गोवंशों को अपना निवाला बना लिया। गुलदार दोनों को खींचकर मोहम्मद अली के खेत में ले गया। मंगलवार सवेरे उनका अधखाया शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि मंगलवार देर शाम तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वन रेंजर का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कर ग्रामीणों की समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed