फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard captured in Matauraman just 10 hours after cage was installed

Bijnor News: मटौरामान में पिंजरा लगने के 10 घंटे बाद ही गुलदार कैद

Sat, 14 Mar 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard captured in Matauraman just 10 hours after cage was installed
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव मटौरा मान में शुक्रवार की देर रात वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाया गया था। पिंजरा लगने के 10 घंटे बाद ही गुलदार उसमें कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरा सहित वन रेंज कार्यालय ले गई। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वनों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले गांव मटौरा मान में हितेश्वर चौधरी के गन्ने के खेत में एक गुलदार तीन शावकों के साथ डेरा डाले हुए था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। वन विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को गांव में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरा लगाने के बाद गुलदार शुक्रवार की देर रात पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में और भी कई गुलदार गांव के जंगलों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाकर उन्हें भी पकड़वाने की मांग की है।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed