Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard captured in a cage from a colony near the BJP office

Bijnor News: भाजपा कार्यालय के पास कॉलोनी से पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Mon, 02 Nov 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard captured in a cage from a colony near the BJP office
बिजनौर में सरोजनी नगर कॉलोनी के गेट नंबर दो के पास पिंजरे में फंसा गुलदार। स्रोत वन विभाग
बिजनौर। शहर में भाजपा कार्यालय के पास स्थित सरोजिनी नगर कॉलोनी के गेट नंबर दो पर लगे पिंजरे में रविवार को गुलदार फंस गया। मेडिकल परीक्षण में गुलदार की उम्र साढ़े तीन साल निकली। गुलदार पकड़े जाने के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर पास स्थित शिवलोक सिटी, सरोजिनी नगर और इंद्रलोक कॉलोनी के आसपास पिछले काफी दिनाें से गुलदार दिखाई दे रहा था। गुलदार दिखाई देने से कॉलोनी वासी भयभीत थे। गुलदार के आतंक के चलते लोगों में अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। वन विभाग ने सरोजिनी नगर कॉलोनी के पास पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन


गुलदार रविवार को उसी पिंजरे में फंस गया। पकड़े गए नर गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। जांच में पता चला कि गुलदार ने पिंजरे में अपना सिर मारकर खुद को जख्मी भी कर लिया है। पकड़े गए गुलदार का वजन करीब 36 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों का कहना है कि तीनों कॉलोनियां आपस में सटी हुई हैं और यहां कई ऐसे प्लॉट हैं, जिनमें निर्माण नहीं हुआ है। इन खाली प्लॉटों में कबाड़ और घनी झाड़ियां उग आई हैं, जिसके कारण जंगली जानवरों के छिपने और यहां आने की संभावना बनी रहती है। लोगों ने खाली प्लॉटों की साफ-सफाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मजदूर किसान एकता संगठन के जिला प्रभारी एके सिंह ने कहा कि जनहित में सफाई अभियान चलाकर करवाई की जाए। क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा को लेकर लोगों में सतर्कता बनी हुई है।

पकड़े गए गुलदार को वन विभाग ने खिलाया मुर्गा

रेंजर महेश गौतम ने बताया कि गुलदार का व्यवहार आक्रमक है। उसे अभी इंदिरा पार्क में ही रखा गया है। गुलदार को सुबह से शाम तक करीब दो किलोग्राम मुर्गा खिलाया गया है।


बच्चे और बुजुर्ग गुलदार से दूर रहें

गुलदार को देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ लगी रही। ऐसे में एक बुजुर्ग महिला भी पिंजरे में कैद गुलदार को देखने पहुंची। ऐसे में जरूरी है बच्चे और बुजुर्ग सावधानी बरतें। ऐसी जगह पर नहीं जाएं, जहां खतरा हो। गुलदार के आक्रमक होने से खतरा रहता है।

कॉलोनी में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हुआ है। गुलदार स्वस्थ है। फिलहाल गुलदार को आहार खिलाया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद गुलदार को छोड़ा जाएगा।

....महेश गौतम, रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed