फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard appeared in front of women returning from work in the fields.

Bijnor News: खेतों पर काम कर लौट रहीं महिलाओं के सामने आया गुलदार

Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard appeared in front of women returning from work in the fields.
अफजलगढ़। गुलदार ने गांव माननगर रामगंगा पार खेतों से काम कर वापस आ रही महिलाओं पर हमला करने का प्रयास किया। महिलाओं के लाठी-डंडे व छतरी आदि दिखाने पर गुलदार वहां से हटकर आगे जाकर रास्ता रोककर बैठ गया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने गुलदार को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

गांव माननगर निवासी महिलाएं लता, शकुतंला, सुमन व दो बच्चे अर्चना व मालती रामगंगा नदी के पास अपने खेतों पर काम करने के लिए गए थे। जब ये लोग देर शाम भैंसा बुग्गी से वापस आ रहे थे, तभी वहां मौजूद एक गुलदार ने महिलाओं पर हमले का प्रयास किया। महिलाएं पहले तो घबरा गईं। फिर उन्होंने हिम्मत कर गुलदार को वहां से शोरशराबा कर तथा लाठी-डंडे तथा छतरी दिखाकर भगाया, लेकिन गुलदार कुछ दूर आगे जाकर उनका रास्ता रोककर बैठ गया। महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने लाठी डंडे फटकार कर गुलदार को वहां से जंगल में खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। उनका खेतों पर जाना भी दूभर हो रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा मौके पर टीम भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed