फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard appeared in front of bike rider

Bijnor News: बाइक सवार के सामने आया गुलदार

Thu, 05 Feb 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard appeared in front of bike rider
नहटौर। गांव शादीपुर निवासी पंकज दक्ष के पुत्र अखिलेश दक्ष बुधवार शाम किसी कार्य से नहटौर आए थे। लौटते समय करीब रात आठ बजे खंडसाल बिजली घर से शादीपुर–हरगनपुर मार्ग पर स्थित श्मशान घाट (भूतली) के पास उनकी बाइक के सामने एक गुलदार आ गया। अचानक सामने आए गुलदार को देख वह घबरा गए और किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर शाम के समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में गुलदार की मौजूदगी से जान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed