{"_id":"60788c2c8ebc3e8ccd2e3bda","slug":"led-bulb-caught-fire-girl-s-death-bijnor-news-mrt534647123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्ब से लगी आग, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्ब से लगी आग, बालिका की मौत
विज्ञापन
एलईडी बल्ब से लगी आग, बालिका की मौत
किरतपुर (बिजनौर)। गांव डबासो वाला उमरी में एलईडी बल्ब के पिघलकर चारपाई पर गिरने से लगी आग से एक बालिका की मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों बहनें चारपाई पर एक साथ सो रहीं थीं। नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
दयाराम सैनी के घर में बुधवार रात करीब दस बजे अचानक एलईडी बल्ब पिघलकर चारपाई पर जा गिरा। चारपाई पर दयाराम की आठ साल की बेटी आरजू व छह साल की बेटी नीतू सो रही थीं। चारपाई के बिस्तर में आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। उस समय घर में अन्य लोग नहीं थे। कुछ समय बाद दयाराम अपने घर पहुंचा और उसने अपने मकान से धुआं उठता हुआ देखा। घर के अंदर दोनों बेटी झुलसी मिली। दयाराम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाकर दोनों बालिकाओं को मकान से बाहर निकाला।
दोनों को रात में ही मुजफ्फरनगर जिले के गंगदासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया। परिजन दोनों को घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में नीतू ने दम तोड़ दिया। आरजू की हालत गंभीर बनी हुई है। नीतू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम तथा हल्का लेखपाल को दी गई। तहसीलदार राधेश्याम तथा हल्का लेखपाल ने घटनास्थल निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। पीड़ित परिवार को मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराने को कहा। उच्चाधिकारियों ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।