फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lease canceled on illegal mining, fine of 1.25 crore

अवैध खनन पर पट्टा रद्द, सवा करोड़ का जुर्माना

Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lease canceled on illegal mining, fine of 1.25 crore
अवैध खनन पर पट्टा रद्द, सवा करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के सुंदरवाली में करीब चार माह से चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम उमेश मिश्रा ने पहले हुई शिकायतों और पिछले रिकॉ़र्ड को देखते हुए निर्धारित समय से डेढ़ महीने पूर्व पट्टा निरस्त करने के साथ ही सवा करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले करीब तीन करोड़ का जुर्माना लग चुका है।
साढ़े चार माह पहले सुंदरवाली में करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन पर आरबीएम की खोदाई का पट्टा गौरव अग्रवाल के नाम जिला प्रशासन ने स्वीकृत किया था। शुरूआती दौर से ही पट्टा विवाद में घिर गया। नजीबाबाद वन विभाग ने प्रशासन को निर्धारित जगह से अलग खोदाई होने का पत्र लिखा। इस पर तत्कालीन डीएम रमाकांत पांडेय ने 20 अप्रैल को 2.38 करोड़ रुपये, 23 मई को 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बावजूद इसके पट्टे की जमीन से अलग खनन का काम जारी रहा।
विज्ञापन

पिछले माह डीएफओ नजीबाबाद की ओर से एक पत्र और लिखा गया। इस पर प्रशासन ने उस जगह की जांच कराई, जिसमें पूरी गड़बड़ी सामने आ गई।
एफआईआर हो सकती है दर्ज
अवैध खनन के इस मामले में अधिकारी अभी और कार्रवाई कर सकते हैं। बार-बार चेतावनी और जुर्माने के बावजूद गलत तरीके से खनन करने पर प्रशासन द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। वन विभाग मामले पर लगातार नजर बनाए हुए था। विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसकी स्वयं जांच शुरू कर पर्यावरण को नुकसान होने का हवाला भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed