{"_id":"69459aca78ee56c8570c4c0b","slug":"le-leopard-was-trapped-in-a-cage-but-forest-officials-did-not-arrive-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-167835-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार पिंजरे में फंसा, वन अफसर नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार पिंजरे में फंसा, वन अफसर नहीं पहुंचे
Sat, 20 Dec 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के धनसिनी में पिंजरे में कैद गुलदार। संवाद
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव धनसिनी में मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटे बाद भी सामाजिक वानिकी टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद ही गुलदार कैद पिंजरे को छोटा हाथी वाहन में लादा और जालपुर नर्सरी में पहुंचा दिया। इस दौरान पिंजरे का गेट भी खुल गया, गनीमत रही कि गुलदार बाहर नहीं निकला। एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
गांव धनसिनी में शुक्रवार को तड़के करीब चार वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। सुबह खेतों पर घूमने गए ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा तो सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद भी सामाजिक वानिकी टीम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण गुलदार वाले पिंजरे को गांव के नजदीक ले गए और छोटा हाथी वाहन में लादकर स्वयं विभाग की जालपुर स्थित नर्सरी पहुंचा दिया। संवाद