फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers also paid tribute to Chaudhary Saheb

वकीलों ने भी चौधरी साहब को किया नमन

Fri, 29 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lawyers also paid tribute to Chaudhary Saheb
बिजनौर में जजी बार हॉल में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते अधिवक्त - फोटो : BIJNOR
वकीलों ने भी चौधरी साहब को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया।
बार भवन में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित में काम करके किसानों का आत्म सम्मान बढ़ाया। महासचिव नवदीप सिंह ने कहा कि चौधरी साहब द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, सत्यप्रकाश चौहान, निपेंद्र सिंह, राहुल काकरान, आशीष चौधरी, विनय कुमार, वरुण अग्रवाल, सौरभ चौधरी, विवेक चौधरी, मनोज शेट्टी, निपेंद्र देशवाल, राधेश्याम चिकारा आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प
चांदपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शिवलोक कॉलोनी स्थित रालोद के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पार्चन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से लॉकडाउन के तीन माह का बिजली का बिल माफ करने, स्कूल संचालकों को तीन माह की फीस माफ करने, किसानों का गन्ना बकाया भुगतान करने के निर्देश देने, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की उपाधि दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, समरपाल सिंह, यशवीर सिंह, नरेश, युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत, शीशपाल राठी, योगेंद्र प्रधान, हनी तोमर, मुंजरिम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अपना दल (एस) जिला इकाई के जिलाध्यक्ष जकी उल नासिर ने किसानों व कामगार नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed