फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Last time independents had hoisted the flag in eight bodies

Bijnor News: पिछली बार आठ निकायों में निर्दलियों ने लहराया था परचम

Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Last time independents had hoisted the flag in eight bodies
- महज तीन निकायों में सिमट कर रह गई थी भाजपा, छह पर काबिज हुई थी सपा
विज्ञापन

- बढ़त बनाने के लिए जोर आजमाइश कर रही भाजपा, पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखने की जद्दोजहद में है सपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बीते निकाय चुनावों में निर्दलियों ने आठ निकायों पर कब्जा कर लिया था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार छह निकायों में सरकार बनाने में कामयाब रहे थे जबकि भाजपा केवल तीन सीटों पर सिमट गई थी और आप को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। अब बीजेपी बढ़त के लिए जद्दोजहद में लगी है जबकि समाजवादी पार्टी के लिए पिछले चुनाव के प्रदर्शन को बरकरार रखना चुनौती से कम नहीं होगा।

निकाय चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। उधर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से टिकट पाने के लिए लंबी कतारें हैं। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा सभासद पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। अगले दो-चार दिन में ही घोषणा होने की संभावना है। हालांकि है तो समय ही बताएगा कि राजनीतिक पार्टियों का कितना जादू शहरी मतदाताओं पर चल पाता है। इस बार बिजनौर नगरपालिका परिषद में चुनाव बेहद रोचक रहने वाला है क्योंकि अबकी बार 13 गांव की आबादी भी शहरी हो गई है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed