{"_id":"5873d7b04f1c1be165ba8f46","slug":"lash-went-on-transgressing-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जीआईसी के बाहर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में आचार संहिता में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चाबुक चला दिया। स्कूल रोड व कलक्ट्रेट के पास अतिक्रमण हटवाया गया। अवैध कच्चे निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई अतिक्रमणकारी अपने ठेले व फड़ का सामान लेकर भाग खड़े हुए।
पिछले साल की शुरूआत में तत्कालीन डीएम वीके आनंद ने अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलवाया था। डीएम की सख्ती को देखते हुए अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अवैध रूप से लगे अपने शेड, ठेले व अन्य चीजें हटा ली थीं, लेकिन डीएम का ट्रांसफर होने से बाजार में सड़कों पर फिर से अतिक्रमणकारी काबिज हो गए थे। सोमवार को एसडीएम अनुज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को साथ लेकर बाजार में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी ने कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए। सड़क पर रखी काफी सामान को पालिका कर्मचारियों ने अपने ट्रैक्टर में भर लिया। अतिक्रमण हटने का पता चलने पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। ठेले वाले अपना ठेला लेकर भाग गए। बाकी सामान बेचने वाले भी सामान समेटकर चलते बने। रोडवेज चौराहे से स्कूल रोड, कलक्ट्रेट से लेकर प्रदर्शनी मैदान तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान तहसीलदार राजेश वर्मा, ईओ इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक डीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कोई भी रोड पटरी पर अतिक्रमण न करें।
अभियान के बाद किसी ने फिर से अतिक्रमण किया तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं नगीना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति बनाएं रखने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने नगर के मुख्य मार्ग व नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने इस दौरान मार्गों पर दुकानों के बाहर बढ़ते हुए अतिक्रमण को भी हटाया।
विज्ञापन
पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा, मेन बाजार, जामा मस्जिद, बाजार बारादरी, बड़ा मंदिर, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज, तहसील गेट से होते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा के बाद राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित जौहर गेट तक फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने इस दौरान राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सामने रखे सामान को भी हटवा दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र नागर ने दुकानदारों को हिदायत दी है अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी राजेंद्र नागर, राजेश कुमार यादव, एसआई प्रवीण कुमार, एसआई रण सिंह और अर्द्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।