फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land worship of Mota Mahadev temple police post

एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न

Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Land worship of Mota Mahadev temple police post
मोटा महादेव मंदिर पुलिस चौकी का भूमि पूजन
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने मंडावली थाने में स्थापित महिला हैल्प डेस्क कक्ष का उद्घाटन किया। एसपी ने मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापना के लिए भूमि पूजन कराया। नांगलसोती के बरकातपुर पुलिस चौकी के लिए तलाशी गई भूमि का एसपी ने निरीक्षण किया।
एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में मंडावली थाने में मिशन शक्ति के अंतर्गत स्थापित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। एसपी ने थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान को महिलाओं से संबंधित विवादों के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने मंडावली थाने से संबद्ध मंडावली-नजीबाबाद मार्ग पर मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में एसपी सिटी, सीओ की उपस्थिति में पुलिस चौकी भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर पुजारी शशिनाथ, भाजपा नेता मास्टर रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह, चौधरी रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलसोती के बरकातपुर में भी बनेगी पुलिस चौकी
नांगलसोती। नांगलसोती थाना क्षेत्र की बरकातपुर चौकी भवन निर्माण का मंगलवार को भूमि पूजन होगा। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को नांगलसोती-चंदक मार्ग पर महमसापुर भट्ठे के निकट प्रशासन के द्वारा बरकातपुर पुलिस चौकी के लिए दी गई भूमि का निरीक्षण किया। एसपी ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थानाध्यक्ष संजय पांचाल को बरकातपुर चौकी का मंगलवार को भूमि पूजन कराकर शीघ्र भवन निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed