फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land mafia's eye on Waqf's properties

Bijnor News: किरतपुर - वक्फ की संपत्तियों पर भूमाफिया की नजर

Mon, 13 Mar 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Land mafia's eye on Waqf's properties
- अनाज मंडी में कई दुकानों पर अपना कब्जा जमाए बैठे हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। शहर के बीच में वक्फ बोर्ड की बेशकीमती संपत्तियां मौजूद हैं। जिन पर भूमाफिया की नजर टिकी हैं। वक्फ संपत्तियों की खुलेआम खरीद-फरोख्त कर अवैध कब्जे की कवायद जारी है।
ऐसा ही एक मामला अनाज मंडी में प्रकाश में आया है। जिसकी कुछ दुकान सुन्नी वक्फ बोर्ड की बहुमूल्य संपत्ति बताई जा रही हैं। बता दें कि स्व.काजी जमीर हुसैन की ओर से 1931 के आसपास अपनी संपूर्व संपत्ति को वक्फ नामे द्वारा वक्फ आयाल ओलाद कर दिया गया था। जिसमें अनाज मंडी की दुकानें भी शामिल हैं। अब इन दुकानों का कोई भी जायज वारिस न होने के कारण जो उनकी संपत्ति की देखभाल व सुरक्षा कर सके इसका लाभ उठा कुछ संदिग्ध लोग अपने को उनका वारिस बता रहे हैं।
विज्ञापन

अनाज मंडी स्थित छह दुकानें भूमाफिया के साथ मिलकर काफी लंबे समय से उक्त संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर बेचने की फिराक में लगे हुए हैं। पूर्व में शिकायत पर सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा अपने कारिंदे को भेज अनेक बार सभी दुकानों का सर्वे किया जा चुका है तथा जांच में छह दुकान सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्ति पाई गईं। परंतु वक्फ बोर्ड की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं होता देख कुछ संदिग्ध लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि संपत्ति उनकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed