फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Land compensation expected after 60 years

60 साल बाद जमीन का मुआवजा मिलने की उम्मीद

Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Land compensation expected after 60 years
60 साल बाद जमीन का मुआवजा मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

धामपुर। रेहड़ क्षेत्र के तहत आने वाले पीली बांध क्षेत्र के किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में संबंधित क्षेत्र के किसान भी शामिल होंगे। 60 साल बाद किसानों को जमीन का मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है।

बताया गया कि साठ साल पहले जब क्षेत्र में पीली बांध का निर्माण हुआ था, तब सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहीत कर लिया था, लेकिन उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला। अफजलगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष मदन सिंह राणा, मुखतार सिंह, चकधर शर्मा, अतुल शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से साल 1962 में, जब रेहड़ क्षेत्र में पीलीबांध की स्थापना हुई थी तो वहां पर 36,00 हेेक्टेयर जमीन वनविभाग और किसानों की शामिल थी। उस दौरान करीब 14 किसानों को मुआवजा दिया गया था। अन्य को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। मदनपाल सिंह ने बताया कि इस समस्या का निदान कराने को प्रशासन की ओर से 23 सितंबर को धामपुर में एसडीएम कार्यालय पर 11 बजे से सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन...
मुआवजे को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुुमार को अवगत करा दिया गया है।
-मनोज कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed