{"_id":"604666878ebc3ee64a355af6","slug":"laborers-bicycles-will-be-run-on-rent-bijnor-news-mrt5290087158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की साइकिलें चलेंगी किराए पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की साइकिलें चलेंगी किराए पर
विज्ञापन
किराए पर चलेंगी मजदूरों की साइकिलें
बिजनौर। कोरोना काल में छोड़ी गई साइकिलों को प्रशासन अब किराए पर चलाएगा। सभी साइकिलों की मरम्मत कराकर उन्हें आधुनिक बना दिया गया। शहर में साइकिल को छोड़ने के लिए दस स्टैंड बने हैं। किसी भी स्टैंड पर किराए पर ली साइकिल छोड़ी जा सकती है। पांच रुपये में चार घंटे व दस रुपये 12 घंटे के लिए ये साइकिल किराए पर मिलेेगी।
कोरोना काल के दौरान देर दराज के तमाम मजदूर अपनी साइकिल छोड़कर चले गए थे। बिजनौर तहसील में 350 साइकिल जमा थी। ये साइकिल इंदिरा बाल भवन में खड़ी थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक ने इस साइकिलों को इस्तेमाल करने का बीड़ा उठाया व इसकी योजना बनाई। बाइक्स ऑफ बिजनौर प्रोजेक्ट के तहत साइकिलों के मालिकों से संपर्क किया गया। 100 लोगों ने अपनी साइकिल नहीं ली। उनके बैंक खाते में प्रशासन ने साइकिल के पैसा डलवा दिया। इन साइकिलों पर रंग कराया गया। टायर ट्यूब बदलाव दिए गए। बिजनौर शहर में साइकिल के लिए दस स्टैंड बनाए गए और साइकिलों को किराए पर देने का निर्णय लिया गया। चार घंटे के लिए पांच रुपये व 12 घंटे के लिए दस रुपये में साइकिल किराए पर दी जाएगी। साइकिल स्टैंड से किराए पर साइकिल लेने वाले को टोकन मिलेगा। साइकिल को किराए पर लेने वाला समय पूरा होने पर किसी भी स्टैंड पर छोड़कर जाएगा। हर साइकिल स्टैंड पर साइकिल स्टैंड तैनात होगे। चार घंटे से ज्यादा साइकिल रखने पर दस रूपया किराया वसूला जाएगा। मंगलवार को तहसील बिजनौर में इसका शुभारंभ होगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक के मुताबिक सभी साइकिल ठीक कराकर नई बना दी गई है। इस योजना के तहत ये साइकिल किराए पर चलेगी। सभी साइकिलों के लिए शहर में दस स्टैंड बने हैं।
ये बने स्टैंड
बिजनौर में कलक्ट्रेट, तहसील, शास्त्री चौक, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका, शहर कोतवाली रामलीला मैदान, चांदपुर की चुंगी मुस्लिम फंड पर साइकिल स्टैंड बने हैं। किराए पर लेने वालों कही भी साइकिल छोड़कर जा सकता हैं। साइकिल कही ले जाने पर कार्रवाई होगी।