{"_id":"6414a4f0c815cb57880b1b36","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-truck-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-50-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Fri, 17 Mar 2023 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात-नहटौर मार्ग पर लिंटर डालने की मशीन में टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे मशीन सड़क किनारे पलट गई। मशीन में बैठे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया।
हादसे में मरने वाला मजदूर रूपचंद (45) थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम आनंद खेड़ी का रहने वाला था। वह लिंटर डालने का काम करता था।रूपचंद व उसका पुत्र मनीश कुमार और अन्य मजदूर शुक्रवार को कोतवाली देहात के गांव पित्तनहेड़ी में लिंटर डालने गए थे। हादसे के वक्त वह शुक्रवार शाम पांच बजे नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खजूरा निवासी नाजिम की लिंटर डालने की जुगाड़ मशीन पर बैठकर लौट रहे थे। जैसे ही ये कोतवाली देहात-नहटौर मार्ग पर गांव शहबाजपुर के सामने पहुंचे, तभी कोतवाली की ओर से तेज गति से जा रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।
टैंकर की टक्कर से जुगाड़ मशीन पलट गई और उसपर बैठे रूपचंद, उसका पुत्र मनीष कुमार, फुलसंदा निवासी रोहित कुमार, कल्लू सिंह, गंगाराम सिंह, राकेश कुमार, नीतीश कुमार व सुशील कुमार आदि घायल हो गए।सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रूपचंद को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। घायलों को हायल सेंटर रेफर किया गया है। संवाद