{"_id":"5858260b4f1c1b2064e3957f","slug":"kulvir-director-elected-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलवीर संचालक निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलवीर संचालक निर्वाचित
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में गन्ना विकास समिति में रिक्त चल रहे नांगल संचालक पद पर कुलवीर सिंह निर्वाचित हुए। शत-प्रतिशत हुए मतदान में कुलवीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नितिन त्यागी को 25 मतों से पराजित किया। सभापति पद की चयन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न होगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में निर्वाचन अधिकारी/बीडीओ एके उपाध्याय के निर्देशन में रिक्त चल रहे एकमात्र संचालक पद (नांगल) पर चुनाव हुआ। प्रत्याशी कुलवीर सिंह, नितिन त्यागी, टीकम सिंह, करतार सिंह, कामेंद्र व रणजीत के लिए 49 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। इसमें कुलवीर सिंह को 37 एवं नितिन त्यागी को 12 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित संचालक कुलवीर सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समिति के रिक्त सभापति पद पर मंगलवार (आज) चुनाव होगा। अनंतिम मतदाता सूची सुबह 8.30 बजे प्रदर्शित होने पर नौ बजे से आपत्ति, 10 बजे से आपत्ति निस्तारण, 11 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रदर्शन और आवश्यक हुआ, तो अपराह्न तीन बजे मतदान होगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दीपावली पर समिति के सभापति सतेंद्र चौधरी का निधन हो गया था, तभी से सभापति और संचालक पद रिक्त चल रहे थे।