फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Krishna child character is a provider of joy: Achal Shastri

आनंद प्रदाता हैं कृष्ण बाल चरित्र : अचल शास्त्री

Tue, 10 Oct 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Krishna child character is a provider of joy: Achal Shastri
झालू। महामृत्युंजय मंदिर के प्रांगण में चल रही भागवत कथा में भगवान कृष्ण के बाल चरित्रों, दामोदर लीला, वृंदावन गमन एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीला अपूर्व रसमयी एवं आनंद प्रदान करें वाली हैं। श्रीकृष्ण के प्रत्येक चरित्र में कोई ना कोई उपदेश अवश्य छिपा हुआ है। भगवान कृष्ण का जीवन उपदेशों का समुद्र है। भगवान कृष्ण के जीवन में प्रेम, सामर्थ्य, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का साक्षात दर्शन होता है। कृष्ण चरित्र मनुष्य को जीवन की विपरीत परिस्थितियों में संबल प्रदान कर पथ प्रदर्शन करता है। नगर पंचायत झालू के चेयरमैन लोकेन्द्र सिंह ने परिवार सहित कथा में यजमान बनकर पूजा आरती की। कथा में नरेश भास्कर, नैपाल सिंह, नितिन शर्मा, मनु गर्ग, चिंकी गुप्ता, कविता अग्रवाल, मृघांशी अग्रवाल, यति अग्रवाल, विवेक शर्मा, वन्दना, श्रुति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed