फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kovit L-1 hospital will be built in every tehsil

हर तहसील में बनेंगे कोविट एल-1 हॉस्पिटल

Tue, 23 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kovit L-1 hospital will be built in every tehsil
हर तहसील में बनेंगे कोविट एल-1 हॉस्पिटल
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि शासन के निर्देश पर अब कोरोना पॉजिटिव आने वाले इलाके को सील करने की अवधि 21 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी गई है। इस संबंध में सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि जिन कंटेनमेंट जोन की अवधि 14 दिन पूरी हो चुकी है उनकी तत्काल सील खोल दी जाए। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिस नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था, उसे कम से कम चार दिन के लिए सील करा दें और नियमित रूप से उसे सैनिटाइज कराएं।
मंगलवार को डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में कोविड-19 एल-1 के 500 बेड की क्षमता वाले अस्पतालों की स्थापना की जाए। तहसील स्तर पर कम से कम 100-100 बेड की क्षमता वाले अस्थायी कोविड-19 एल-1 अस्पताल की स्थापना करना सुनिश्चित करें। इसके लिए स्कूल/कॉलेज को छोड़कर सरकारी भवनों का प्रयोग करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जो कंटेनमेंट एरिया 14 दिन या उससे अधिक की अवधि पूरी कर चुके हैं, उन्हें तत्काल समाप्त करा वहां की सामान्य गतिविधियों को संचालित कराया जाए।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में कुल 66 कंटेनमेंट एरिया में से 36 एरिया 14 या उससे ज्यादा की अवधि पूरी कर चुके हैं। वर्तमान में जिले में केवल 30 कंटेनमेंट जोन सक्रिय रह गए हैं। अब कुल 27 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं, जिनमें से 20 का इलाज स्वाहेड़ी क्षेत्र में स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए कोविड एल-1 अस्पताल में, छह टीएमयू तथा एक मरीज का इलाज एमसीएच मुरादाबाद में किया जा रहा है। उन्होंने सीएमओ तथा कोरोना के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि नए कोविड एल-1 अस्पतालों के स्थानों का निरीक्षण कर वहां सभी आवश्यक उपकरण, सामग्री, दवाईयां आदि की समुचित व्यवस्था कराएं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डॉ. नितिन मदान, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एसके निगम, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, महिला सीएमएस डॉ. आभा वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हॉटस्पॉट क्षेत्रों से हटाई गई सील
नगीना। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि नगीना तहसील में 11 जून के बाद से कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। नगीना तहसील के सात हॉटस्पॉट क्षेत्रों की मंगलवार को सील हटा दी गई है।

क्षेत्र के ग्राम कोटकादर, बघाला, जीतपुर पालड़ी, तुख्मापुर हरवंश, नगर नगीना के मोहल्ला पटेरी, कायस्थ सराय, नाल बंदान में कोरोना के मरीज मिलने के बाद इन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर यहां सील लगा दी गई थी। इन सभी क्षेत्रों के मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाने के बाद सभी मरीज अपने घर आ गए थे। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए सील रखने की समय सीमा 21 दिन से घटाकर 14 दिन कर दिए जाने के बाद इन सातों हॉटस्पॉट क्षेत्रों से मंगलवार को सील हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed