फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kovid center made joint president's office

मिल के संयुक्त अध्यक्ष कार्यालय को बना दिया कोविड सेंटर, छह कर्मचारी हुए ठीक

Mon, 26 Apr 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kovid center made joint president's office
बिजनौर। बरकातपुर चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने अपने कार्यालय को कोविड सेंटर बना दिया। यहां संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। छह कर्मचारी ठीक होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। मिल प्रशासन अब प्लाज्मा डोनेशन पद्धति पर भी काम करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मिल हाईकमान और बड़े अस्पतालों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज लगातार आ रहे हैं। हर वर्ग कोरोना की जद में है। चीनी मिलों के कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं। बरकातपुर चीनी मिल के करीब चार दर्जन कर्मचारी संक्रमित हैं। गंभीर संक्रमितों के लिए मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने कार्यालय को कोविड सेंटर में परिवर्तित करा दिया है। यहां मिल के संक्रमितों के लिए दस बेड हैं। इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडर, रेग्यूलेटर, दवा आदि का पूरा इंतजाम किया है। यहां चार मरीज भर्ती हैं जबकि छह मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त मिल के 47 और कर्मचारी संक्रमित हैं। इनमें से कुछ को जी-1 कॉलोनी में आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

मरीजों के परिजनों के साथ नहीं रखा गया है। कर्मचारियों को आइसोलेशन में दवा दी जा रही है। यहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्लाज्मा डेनोशन थेरेपी चल रही है। इसमें कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के खून से प्लाज्मा लेकर बाकी लोगों का उपचार किया जाता है। मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि संक्रमितों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मिल की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। प्लाज्मा डोनेशन थेरेपी पर काम करने की योजना है। वहीं, बुंदकी चीनी मिल के कंप्लाइज ऑफिसर सलिल आर्य के अनुसार कैंप लगवाकर प्लाज्मा डोनेट कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर रहे जागरूक
प्लाज्मा से संक्रमितों का उपचार कराने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आगे आए हैं। उन्होंने संक्रमण से ठीक हुए लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर ने बताया कि ठीक हुए मरीजों के प्लाज्मा से दूसरे लोगों का उपचार किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए भी लोगों से कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि पूरा परिवार संक्रमित होता है तो उसे खाना-दवा, काढ़ा आदि भिजवाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बिजनौर के गांव आदमपुर स्थित संघ कार्यालय सुदर्शन भवन में सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed