{"_id":"6096c48a8ebc3e8dab49b867","slug":"kovid-care-center-will-start-in-jamalpur-pathani-bijnor-news-mrt537557573","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर पठानी में आज से शुरु होगा बिजनौर कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमालपुर पठानी में आज से शुरु होगा बिजनौर कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
जमालपुर पठानी में शुरू होगा कोविड केयर सेंटर
बिजनौर। दुबई एक्सटेंडेड फैमिली की ओर से यशपाल सिंह आर्य सरस्वती विद्या मंदिर जमालपुर पठानी में 20 बेड का ऑक्सीजनयुक्त बिजनौर कोविड केयर सेंटर शुरू किया जाएगा। इसका संचालन सेवा भारती करेगी। इस अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। इसके साथ ही मरीजों के खाने पीने और दवाई का खर्च भी दुबई एक्सटेंडेड फैमिली की ओर से वहन किया जाएगा। अस्पताल में पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भी मौजूद रहेंगी। शुरुआत में तीन माह तक यह अस्पताल चलाया जाएगा।
वर्तमान में फैल रही कोविड महामारी की सेवा और उनकी सहायता करने के लिए दुबई एक्सटेंडेड फैमिली ने बीड़ा उठाया है। नहटौर इलाके के गांव मुस्सेपुर पाली निवासी बिजेंद्र सिंह कई वर्षों से दुबई में रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने जिलेवासियों को कोविड महामारी में सहायता करने की ठानी है। इसके लिए उन्होंने अपने परम मित्र द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी में कार्यरत नजीबाबाद के मोहल्ला संतोमालन निवासी सलिल आर्य और सेवा भारती की मदद से कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर पठानी में 20 बेड वाला ऑक्सीजन युक्त एल-2 हॉस्पिटल की शुरुआत करने जा रहे हैं। दुबई एक्सटेंड फैमिली इसके संचालन का सारा खर्च वहन करेगी, जबकि इसकी देखरेख सेवा भारती के सानिध्य में होगी। सलिल आर्य ने बताया कि फिलहाल यह अस्पताल तीन महीने तक चलाएंगे। इसके भीतर दवाई और भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। अगले दो से तीन दिनों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पांच मशीनें भी आ जाएंगी।