{"_id":"64e7a68689106330760b6f34","slug":"kotwali-and-malan-swelled-due-to-the-rains-of-the-mountains-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3047-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - पहाड़ों की बारिश से कोटावाली और मालन उफनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - पहाड़ों की बारिश से कोटावाली और मालन उफनाईं
Fri, 25 Aug 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे से मलबा हटाती जेसीबी।
- प्रशासन ने मलबा हटवाकर कोटावाली रपटे से वाहनों का आवागमन सुचारु कराया
फोटो-24एनजेडबी07ए और 07बी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/मंडावली। एसडीएम रम्या आर ने भागूवाला में कोटावाली रपटे का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नदी के उफान से रपटे पर आए मलबे को जेसीबी से साफ कराकर भारी वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
पहाड़ों पर लगातार बारिश होने से कोटावाली और मालन नदी उफान पर हैं। जिससे कृषि भूमि का तेजी से कटान जारी है। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी रपटे पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर एसडीएम रम्या आर ने थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को कोटावाली नदी रपटे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जलस्तर कम होने पर रपटे पर आए मलबे, पत्थर आदि को जेसीबी से हटवाकर भारी वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
एसडीएम और सीओ के निर्देश पर रपटे पर बह रहे हल्के पानी के बीच से गुजर रहे वाहनों पर पुलिस निगाह रखे हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों ने रपटे पर नदी का जलस्तर बढ़ते ही तत्काल प्रभाव से आवागमन रोकने के निर्देश दिए हैं।