{"_id":"5f78c3618ebc3e9bca1af3ab","slug":"kitchen-gardens-will-be-ready-in-schools-bijnor-news-mrt5043652165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में तैयार होंगे किचन गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में तैयार होंगे किचन गार्डन
विज्ञापन
स्कूलों में तैयार होंगे किचन गार्डन
बिजनौर। मध्याह्न भोजन के लिए अब परिषदीय स्कूलों में भी किचन गार्ड तैयार किए जाएंगे। शिक्षक व छात्र हरी सब्जियां उगाएंगे। छात्रों को हरी सब्जियों की उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा। किचन गार्डन में जायद, खरीफ और रबी में उगने वाली हरी सब्जियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसके लिए पांच हजार रुपये की धनराशि स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
शासन ने परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने शिक्षा विभाग के अफसरों को भेजें आदेश के अनुसार मध्याह्न भोजन में हरी सब्जियों का उपयोग करने के लिए स्कूलों में किचन गार्डन व स्कूल न्यूट्रिशन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए गार्डन में मौसमी सब्जियों को उगाने पर जोर दिया जाएगा। गार्डन विकसित करने के लिए फावड़ा, खुरपी, कुदाल आदि की खरीदारी करने व किचन गार्डन तैयार करने के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूलों की किचन गार्डन में सहयोग के लिए मनरेगा योजना के मजदूरों से भी कुशल श्रमिक के रूप में काम कराया जा सकता है। इसके अलावा गांव में बने स्वयं सहायता समूह, अभिभावक शिक्षक संघ, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के सहयोग से किचन गार्डन तैयार कराया जाएगा।
बीईओ होंगे नोडल अधिकारी
किचन गार्डन पर नजर रखने के लिए प्रत्येक विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। किचन गार्डन में ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र ,वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से समन्वय स्थापित कर किचन गार्डन को विकसित करने में मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
किचन गार्डन में ये उगाई जा सकती है सब्जियां
किचन गार्डन में रबी की फसल में टमाटर, मटर, मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, सरसों, मेथी, सोया, धनिया, बथुआ, शिमला मिर्च, बैंगन, ब्रोकली, प्याज, लहसुन, चुकंदर, शलजम, गाजर, मूली आदि उगाई जा सकती है। खरीफ की फसल में चोलाई, भिंडी, बैंगन, लोबिया, करेला, तोरई, अरबी, लौकी, खरीफ प्याज, सेम आदि सब्जियां उगाई जा सकती है। जायद की फसल में करेला खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन, चुकंदर, शलजम, गाजर, मूली आदि हरी सब्जियां उगाई जा सकती है। इसके अलावा जलवायु के हिसाब से शिक्षक व छात्र सब्जियां उगा सकते हैं।
विकसित होंगे किचन गार्डन
जिला समन्वयक मिड डे मील राशु कुमार के मुताबिक स्कूलों में शिक्षकों को किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने विकास क्षेत्रों के स्कूलों में किचन गार्डन बनवा कर हरी सब्जियों की उपयोगिता बच्चों को बताएंगे। हरी सब्जियां स्कूलों में उगाने के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे। उन्होंने शासन से आए आदेश की पुष्टि की है।